बिल्सी। अटल चौक स्थित शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में सोमवार को नवरात्रि उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने माता रानी के स्वरूपों की सुंदर झांकी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि अंशुल वार्ष्णेय (RO), धर्मेंद्र शर्मा और दीपक बाबा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रबंधक रजनीश शर्मा ने अतिथियों का सम्मान किया, जबकि प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने बच्चों को माता रानी के नौ स्वरूपों का महत्व समझाया।
कार्यक्रम में सरिता वार्ष्णेय, नंदिनी तोमर, उपदेश यादव, हर्षित माहेश्वरी, अभिषेक श्रीवास्तव, टीटू यादव सहित पूरा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।


























