होम राज्य उत्तर प्रदेश एसएसपी ने पुलिस विभाग में किया व्यापक फेरबदल: स्वाट प्रभारी समेत 4...

एसएसपी ने पुलिस विभाग में किया व्यापक फेरबदल: स्वाट प्रभारी समेत 4 इंस्पेक्टर, 12 दरोगा और 16 पुलिसकर्मियों के तबादले

बदायूं। जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बुधवार देर रात एसएसपी ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए स्वाट टीम सहित कई थानों में तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इस तबादला सूची ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।

सबसे अहम बदलाव स्वाट टीम में हुआ है। अब तक प्रभारी रहे राजेश कौशिक से चार्ज वापस लेकर उन्हें दरोगा के पद पर इसी टीम में शामिल कर दिया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर माधो सिंह विष्ट को स्वाट टीम का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर विशाल प्रताप को फिंगर प्रिंट यूनिट का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

एसएसपी ने वजीरगंज थाने के इंस्पेक्टर क्राइम बाबूराम गौतम का बिल्सी तबादला और बिल्सी के इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार मौर्य का वजीरगंज तबादला निरस्त कर दिया है।

अन्य तबादले –

  • एसआई पवन कुमार → एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना
  • एसआई कृष्णपाल सिंह → सहसवान कोतवाली
  • एसआई रामअवतार सिंह → विधि प्रकोष्ठ
  • एसआई सतेंद्र कुमार → जरीफनगर
  • एसआई सहेंद्रपाल मलिक और मनोज कुमार → जरीफनगर
  • एसआई विपिन कुमार → उसावां
  • एसआई विश्व देव यादव → उसहैत
  • एसआई हरवीर सिंह → उघैती
  • एसआई राजकुमार सिंह → साइबर थाना
  • एसआई सरिता चौधरी → सिविल लाइंस थाना

इसके साथ ही 16 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबलों का भी स्थानांतरण किया गया है।

इस व्यापक तबादला सूची से साफ है कि एसएसपी ने विभागीय कार्यप्रणाली में तेजी और पारदर्शिता लाने की कवायद शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here