बरेली। राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने व्यापार प्रकोष्ठ को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियां की हैं। श्री कुलभूषण शर्मा को व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और श्री अग्रिम गुप्ता को महासचिव नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि इन दोनों की नियुक्ति से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। व्यापार जगत से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कई स्थानों पर मिठाइयां बांटकर बधाई दी गई और संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।















