


बिल्सी।कोतवाली क्षेत्र के सिरतौल गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए दीवार में नकब लगाकर करीब ₹2 लाख नकद और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। इस वारदात से गांव में दहशत के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है।
पीड़ित तेजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार सहित अपने चाचा के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए मकान की दीवार तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के जेवर और कीमती बर्तन चोरी कर लिए।घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। पुलिस गांव में संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है
ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की और कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं जिससे लोग भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।


























