
बिल्सी।बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय में “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।
प्ले ग्रुप के बच्चों ने पत्तियों व रंगों से भगवान गणेश की सुंदर छवि बनाई, नर्सरी के विद्यार्थियों ने पेपर पेस्टिंग से गणेश जी की आकृतियाँ तैयार कीं और केजी कक्षा के बच्चों ने भगवान के प्रिय व्यंजन मोदक बनाकर उत्सव को विशेष बना दिया।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भगवान गणेश से विद्यालय, विद्यार्थियों व समाज की उन्नति की मंगलकामनाएं कीं।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चे भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जुड़ते हैं और सहयोग, एकाग्रता तथा रचनात्मकता का महत्व सीखते हैं।इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


























