बिल्सी (बदायूं) नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला महोत्सव 2025 के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस में श्री रामलीला कमेटी बिल्सी की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, पूर्व अध्यक्षगण, समाजसेवी और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

उमेश बाबू वार्ष्णेय को मिला अध्यक्ष पद का दायित्व

नवगठित कार्यकारिणी में सभासद उमेश बाबू वार्ष्णेय को मेला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है, वहीं विनोद पालीवाल को प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई, सभासद सूर्य प्रकाश देवल को उप प्रबंधक बनाया गया है। आयोजन को सफल बनाने हेतु अनुभव और युवा ऊर्जा का समावेश करते हुए कार्यकारिणी का संतुलित गठन किया गया है।

संरक्षक मंडल में नगर की जानी-मानी हस्तियाँ

इस बार कार्यकारिणी के संरक्षक मंडल में नगर की प्रतिष्ठित हस्तियों को शामिल किया गया है, जिनमें शामिल हैं —
पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, सुधीर सोमानी, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, मोहित गुप्ता, कृष्ण गोपाल मिश्रा, संजीव वार्ष्णेय

अन्य प्रमुख पदाधिकारी

  • संयोजक – लोकेश वार्ष्णेय
  • उपाध्यक्ष – दीपक चौहान, शेखर सक्सेना, आदित्य महेश्वरी,अजय प्रताप सिंह,पीयूष शाक्य
  • मंत्री – जितेंद्र वार्ष्णेय
  • सह मंत्री – राहुल महेश्वरी, प्रखर महेश्वरी
  • कोषाध्यक्ष – सभासद अजीत गुर्जर,
  • कानूनी सलाहकार – एडवोकेट विवेक राठी
  • शह कोषाध्यक्ष – हरिओम राठौर, लव कुमार वार्ष्णेय
  • शह मीडिया प्रभारी – अखिल मालपानी
  • सदस्य – जयप्रकाश तोषनीवाल

रामलीला महोत्सव को भव्य बनाने का संकल्प

बैठक में तय किया गया कि श्री रामलीला महोत्सव 2025 को पहले से अधिक भव्य, मर्यादित और धार्मिक गरिमा के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। कमेटी आगामी दिनों में मंचन तिथियों, कलाकार चयन, झांकी व शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देगी।

कार्यकारिणी के गठन के पश्चात सभी नवचयनित पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम के समक्ष संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण से रामलीला को सफल और ऐतिहासिक बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here