बिल्सी (बदायूं) नगर के मोहल्ला नंबर दो निवासी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रमुख गल्ला कारोबारी श्री सोहन पाल वार्ष्णेय ‘सिमर्रा वालों’ का आज प्रातः 7:00 बजे लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे लगभग 93 वर्ष के थे। उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। सोहन पाल बाबूजी नगर में सामाजिक कार्यों, धर्म सेवा और सहज व्यवहार के लिए विख्यात थे।
सोहन पाल वार्ष्णेय ‘बाबूजी’ के नाम से प्रसिद्ध थे और उन्होंने नगर के धार्मिक व सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लगभग दो दशक पूर्व उन्होंने एक समिति गठित कर नगर के प्राचीन शिव शक्ति भवन मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार कराया था, जो आज भी उनके समर्पण और धार्मिक आस्था का प्रतीक बना हुआ है।
उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नगरवासी उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2:00 बजे उनके निवास स्थान से कछला स्थित भागीरथी घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में शामिल रहे —
- महंत श्री मटरूमल शर्मा (महाराज,सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम)
- पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, विनय कुमार वार्ष्णेय, ओम प्रकाश सागर
- डॉ. राजा बाबू वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, इंजीनियर ओम बाबू वार्ष्णेय
- वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, डॉ. उमेंद्र गुप्ता, प्रदीप वार्ष्णेय, गोपाल स्वामी, सुरेश बाबू वार्ष्णेय
- मनीष पाल वार्ष्णेय, मृगांक मोहन वार्ष्णेय, राजीव शर्मा, सुधीर महेश्वरी, उमेश वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय खितौरा वाले,सहित अनेक समाजसेवी, व्यापारीगण और नगरवासी शामिल रहे।
नगर के हर वर्ग ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


























