


बिल्सी। ग्राम अंबियापुर में गुरुवार रात करीब 1 बजे बजरी से भरा एक डंपर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए, जबकि बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर की रफ्तार तेज थी। तीव्र मोड़ पर नियंत्रण खोने से डंपर पलट गया और बजरी आसपास के घरों में घुस गई। हादसे में ट्रक का शीशा टूट गया, जिससे चालक और क्लीनर बाहर गिरकर घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। चालक ने बताया कि सड़क पर अचानक आए आवारा पशु को बचाने के चक्कर में डंपर असंतुलित हो गया।


























