बिल्सी। कोतवाली परिसर में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष का उद्घाटन आज प्रातः 11 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी बिल्सी संजीव कुमार सिंह, प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस मौके पर सिटी इंचार्ज राम मेहर सिंह, उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, भानु प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


























