बिल्सी। श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में कक्षा 11 की छात्राओं ने पत्तों से सुंदर गणेश प्रतिमा तैयार की। इस रचनात्मक कार्य में अध्यापिका मीनाक्षी का विशेष सहयोग रहा।
प्रतिमा निर्माण में छात्राएं नैना, अंशी, वर्तिका, शिवानी और शिवाका प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार ने समस्त छात्र-छात्राओं को श्री गणेश चतुर्थी का महत्व विस्तार से समझाया और कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की सृजनशीलता को बढ़ावा देते हैं।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


























