
बिल्सी। श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में बुधवार को भगवान श्री गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर की।
छात्र-छात्राओं ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। डायरेक्टर शेखर सक्सेना ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना, एमडी आशीष सक्सेना, वाइस प्रिंसिपल ओमकिशन शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


























