बिल्सी। श्री रामकृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में श्री श्री 108 श्री अयोध्या दास रामायण जी द्वारा भव्य श्रीराम कथा का आयोजन 2 सितंबर से शुरू होगा।

समिति सदस्य लोकेश वार्ष्णेय ने बताया कि कथा श्री माहेश्वरी भवन में प्रतिदिन अपराह्न 3:30 से 5:30 बजे तक होगी। कथा का समापन 10 सितंबर को हवन और भंडारे के साथ होगा।

आयोजन समिति ने कथा के सफल संचालन के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। भक्तों में आयोजन को लेकर उत्साह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here