


बदायूं के लाबेला चौक के पास स्थित माही इलेक्ट्रो होम्योपैथी क्लिनिक में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 9 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने क्लिनिक में रखे सभी सामान को जलाकर राख कर दिया। गनीमत रही कि आग आस पास की दुकानों तक नहीं फैली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
क्लिनिक संचालक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला। फिलहाल नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है।
आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से टल गया।


























