लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में फेरबदल का सिलसिला जारी है। रविवार को एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली और आठ आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए गए। इस बदलाव में कानपुर देहात, श्रावस्ती और शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को हटा दिया गया है।

गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि एसपी शामली राम सेवक गौतम (बैच 2013) को पुलिस अधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद भेजा गया है। वहीं एसपी कानपुर देहात अरविंद मिश्र (बैच 2015) को पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी श्रावस्ती घनश्याम (बैच 2015) को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ बनाया गया है।

नई तैनातियां इस प्रकार हैं –

  • श्रद्धा नरेंद्र पांडेय (बैच 2017), सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, अब पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात होंगी।
  • राहुल भाटी (बैच 2018), पुलिस अधीक्षक एसएसएफ लखनऊ, अब पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती के पद पर रहेंगे।
  • लाखन सिंह यादव (बैच 2018), पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, को सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ बनाया गया है।
  • नरेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक बागपत, को पुलिस अधीक्षक शामली के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, को पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट और बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here