सैदपुर (वजीरगंज)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई सैदपुर द्वारा आज बुद्धवार को 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर बगरैन स्थित गौरी शंकर इंटर कॉलेज में छात्र संवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला सह संयोजक आशीष देव मिश्रा ने किया, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश शंखधार ने की।

मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत के खेलो भारत गतिविधि प्रमुख रविकांत शुक्ला ने कहा, “ज्ञान, शील, एकता” के ध्येय वाक्य के साथ काम करने वाला अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद भारत के युवाओं की आवाज बनकर देश निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है।

आशीष देव मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभाविप की कार्यशैली भारतीय समाज की कार्यशैली का प्रतिबिंब है। यह संगठन राष्ट्र निर्माण में छात्र शक्ति को सक्रिय भूमिका देने के लिए कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर जिला विस्तारक अरुण सूर्यवंशी, विद्यालय प्रबंधक वरुण शर्मा, मृदुल शर्मा, अंकित शाक्य, भानु प्रताप, ईशान भारद्वाज, शिवम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here