बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा PG से 12वीं तक के छात्रों के अभिभावकों ने भाग लिया।
संगोष्ठी में शिक्षकों ने छात्रों की प्रगति, रिपोर्ट और व्यवहारिक पक्षों पर चर्चा की और अभिभावकों को बच्चों के मार्गदर्शन में सहयोगी बनने का आग्रह किया।
विद्यालय के निदेशक अनुज वार्ष्णेय व निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने अभिभावकों की भागीदारी को बच्चों की सफलता में अहम बताया।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने छात्रों के सर्वांगीण विकास और संवाद की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


























