बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 11 व 12 वीं वर्ग के छात्रों ने खेतों में जाकर धान की खेती का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। शैक्षिक दौरे के दौरान छात्रों ने धान की बुवाई, रोपाई, सिंचाई, कटाई और विपणन से जुड़ी जानकारी किसानों से सीखी।

विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने इसे स्किल डेवलपमेंट की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने इसे बच्चों के लिए रोमांचक और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।

इस मौके पर तुषा वार्ष्णेय, दीन मोहम्मद सैफी, तृप्ति सक्सेना सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here