होम राज्य उत्तर प्रदेश फ्यूचर लीडर्स स्कूल में “मोबाइल की लत” पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में “मोबाइल की लत” पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में 5 जुलाई को “मोबाइल की लत – एक गंभीर समस्या” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और मोबाइल के दुष्प्रभावों के साथ उसके संतुलित उपयोग पर अपने विचार साझा किए।

प्रतियोगिता में अनुष्का चौहान, आरुषि, समर्थ मौर्य, देव प्रताप सिंह, आयुष, गुनगुन सिंह, व अन्य छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में रूबी मौर्य और केशव शर्मा शामिल रहे।

विद्यालय की डायरेक्टर वी.पी. सिंह, एमडी राहुल कुमार सिंह, व प्रिंसिपल रविंद्र सिंह ने बच्चों को मोबाइल से बचाव व तकनीक के संयमित उपयोग के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, समन्वयक व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here