
बिल्सी (बदायूं) स्थानीय बाबा पंडित रामचंद्र शर्मा महाविद्यालय में आज बीए एवं बीएससी की परीक्षाओं से पूर्व सभी सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। छात्रों ने निर्धारित विषयों में प्रयोगात्मक प्रदर्शन करते हुए परीक्षा में भाग लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नेहा शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव व मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ परीक्षा दें, यह उनका भविष्य गढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।
परीक्षा की सफलता और सुचारू संचालन में अरविंद देव सिंह, मोहिनी राठौर, अमित कुमार, आशीष कुमार सहित अन्य स्टाफ के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा में सहयोग करने वाले सभी कर्मचारियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्र हित में लगातार प्रयास करने की बात कही।


























