बिल्सी (बदायूं) आज बिल्सी तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अवनीश चंद्र राय ने जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान एक महिला की समस्या का त्वरित समाधान कर मिसाल पेश की।

नगर क्षेत्र की निवासी सुखरानी पत्नी शान मोहम्मद ने राशन कार्ड न बनने की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखी। महिला की पीड़ा सुनकर जिलाधिकारी ने तुरंत पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता को निर्देश दिया कि राशन कार्ड तुरंत बनाकर महिला को उपलब्ध कराया जाए।

अधिकारियों ने कुछ ही देर में तीन यूनिट का राशन कार्ड बनाकर महिला को सौंप दिया, जिससे महिला की आंखों में आभार के आँसू छलक उठे।

इस मौके पर जिलाधिकारी अवनीश चंद्र राय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। समाधान दिवस का उद्देश्य भी यही है कि लोगों को त्वरित राहत और न्याय मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में एसडीएम रिपुदमन सिंह, तहसीलदार, पूर्ति विभाग, राजस्व, पंचायती राज, स्वास्थ्य, जल निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here