होम राज्य उत्तर प्रदेश 5 जुलाई को बिल्सी तहसील में आयोजित होगा बृहद संपूर्ण समाधान दिवस,...

5 जुलाई को बिल्सी तहसील में आयोजित होगा बृहद संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम अवनीश चंद्र राय करेंगे अध्यक्षता, जनशिकायतों के निस्तारण के साथ वृक्षारोपण और विकास योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

बिल्सी (बदायूं), जनपद बदायूं के जिलाधिकारी अवनीश चंद्र राय की अध्यक्षता में कल शनिवार, 5 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से तहसील बिल्सी परिसर में बृहद संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष शिविर में आम जनता की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के साथ-साथ विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

एसडीएम बिल्सी रिपुदमन सिंह ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तर के समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। आमजन अपनी व्यक्तिगत, राजस्व, सामाजिक, विकास संबंधी, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, जल आपूर्ति और अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष सीधे प्रस्तुत कर सकेंगे।

विशेष रहेगा यह समाधान दिवस, होगा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम भी

एसडीएम रिपुदमन सिंह ने यह भी बताया कि समाधान दिवस को पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा गया है। इस अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक सहभागिता करेंगे।

साथ ही, राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, कन्या सुमंगला, वृद्धावस्था पेंशन, कृषि बीमा योजना आदि की भी जानकारी आमजन को दी जाएगी।

डीएम स्वयं करेंगे सुनवाई, अधिकारियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

जिलाधिकारी अवनीश चंद्र राय स्वयं जनता की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश देंगे। समस्या का समाधान मौके पर नहीं होने की स्थिति में तय समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।

जनता से अपील – समाधान दिवस में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर 5 जुलाई, शनिवार को प्रातः 10 बजे तहसील बिल्सी परिसर में आयोजित समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here