

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को बिसौली स्थित यदु शुगर मिल का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मिल के टेक्निकल हेड विश्वदीपक यादव समेत इंजीनियरों व स्टाफ ने बच्चों को गन्ने से चीनी बनने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने इसे बच्चों के लिए उपयोगी अनुभव बताया और ऐसे भ्रमण को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बताया।
इस अवसर पर विकास कुमार, सुप्रीत गुप्ता, अशोक शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।


























