होम स्वदेश केसरी ब्यूरो बदायूं के अभिषेक पांडे बने दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष,मेरठ में...

बदायूं के अभिषेक पांडे बने दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष,मेरठ में सम्पन्न हुई प्रदेश कार्यकारिणी बैठक मे दी गई जिम्मेदारी,

मेरठ। उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक मेरठ में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक के दौरान बदायूं सदर के युवा और सक्रिय दस्तावेज लेखक अभिषेक पाण्डेय को एसोसिएशन का नया प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अभिषेक पांडे वर्तमान में बदायूं जिला संगठन में जिला ऑर्गेनाइजर के पद पर कार्यरत हैं और उन्होंने संगठन के हित में लगातार समर्पण और कर्मठता से कार्य किया है। उनके कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें उच्च जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।

इस निर्णय से बदायूं जनपद के दस्तावेज लेखकों में खुशी की लहर है और साथी सदस्यों ने इसे जिले के लिए गर्व की बात बताया। अभिषेक पांडे ने नियुक्ति के लिए संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वह प्रदेश स्तर पर दस्तावेज लेखकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और उनके समाधान हेतु लगातार प्रयासरत रहेंगे।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here