बिल्सी बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें इशिता, समर्थ, मानवी और शिवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर वी.पी. सिंह व एम.डी. राहुल कुमार सिंह ने भारतीय सेना की वीरगाथा से बच्चों को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने छात्रों को सैन्य सेवा में जाने की सलाह दी। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहा।


























