बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरमई बुजुर्ग में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव में दो संदिग्ध युवक कार में बैठे मिले। ग्रामीणों को शक हुआ कि वे ड्रोन चोर हैं, जिसके बाद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गांव में ड्रोन चोरी की आशंका को लेकर पहले से ही दहशत का माहौल है, इसी कारण ग्रामीणों की प्रतिक्रिया उग्र हो गई।


























