बिल्सी। सावन माह के तीसरे सोमवार पर श्री महाकालेश्वर सेवा समिति के सदस्यों ने मां भागीरथी कछला घाट से पदयात्रा कर 551 लीटर गंगाजल लाकर स्थानीय शिव मंदिर में श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया।

समिति के सदस्य बीती रात एकत्र होकर कछला गंगा घाट पहुंचे, जहां सुबह स्नान के बाद तड़के 3 बजे बड़े पात्र में गंगाजल भरकर “बम बम भोले” के जयघोष के साथ पदयात्रा शुरू की गई। बिल्सी पहुंचकर शिव मंदिर पर विधिवत पूजा-पाठ के साथ जलाभिषेक संपन्न किया गया।

इस पावन अवसर पर समिति के सभी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे। आयोजन में भक्ति, सेवा और समर्पण की भावना देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here