सहसवान, 25 जुलाई – सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान में कर्गिल विजय दिवस के अवसर पर वीर शहीदों की स्मृति में भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना गीत से हुई, जिसके बाद देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गए।

मुख्य अतिथि पूर्व सैन्य अधिकारी इंद्रपाल सिंह (13 कुमाऊं) ने बच्चों में देशप्रेम की भावना को जागृत करने के प्रयास की सराहना की। निदेशक अंशुल माहेश्वरी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्र के प्रति समर्पण और बलिदान का भाव विकसित करना है। प्रधानाचार्या प्रवीण अरोड़ा ने शिक्षकों और विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कर्गिल विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व को बताया।

विद्यालय का यह आयोजन देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव को पोषित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here