बदायूं, 17 जुलाई – उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक बुधवार को संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले भर से आए संघ पदाधिकारियों ने शिक्षकों की वर्षों से लंबित मांगों पर खुलकर चर्चा की और उनका शीघ्र समाधान कराए जाने की रणनीति बनाई।

बैठक में विद्यालय मर्जर की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की गई और तय किया गया कि प्रत्येक ब्लॉक में संयुक्त बैठक आयोजित कर शिक्षकों की बातों को समन्वित रूप से आगे रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षक हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मुद्दों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में सलारपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पटेल, इस्लामनगर अध्यक्ष शैलेंद्र राघव, बिसौली अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय व मंत्री अनुज शर्मा, समररेर अध्यक्ष संजय यादव, कादरचौक अध्यक्ष बृजेश यादव, सहसवान अध्यक्ष अशोक यादव व मंत्री राजेन्द्र गुलाटी, वजीरगंज मंत्री सलमान खान, उसावां अध्यक्ष रामसेवक वर्मा, आसफपुर अध्यक्ष डॉ. यतेन्द्र शर्मा, जगत अध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा, दहगवां अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव, उझानी अध्यक्ष अरविंद दीक्षित शामिल रहे।

तहसील प्रभारियों में सदर से प्रीति राठौड़, दातागंज से अनुराग यादव, बिल्सी से राधेश्याम, सहसवान से मोहम्मद इकबाल अहमद और जिला मीडिया प्रभारी आयुष भारद्वाज उपस्थित रहे।

जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव ने चयन वेतनमान की पत्रावलियों के लंबित मामलों को एक सप्ताह में निस्तारित कराए जाने की मांग रखी। उझानी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने कहा कि कई ब्लॉकों में जीपीएफ से ऋण के लिए पत्रावलियां लंबित हैं, जिनका समाधान जरूरी है।

बैठक में 60 वर्ष की सेवा पर सेवानिवृत्ति विकल्प, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत आए शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, तहसील प्रभारी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलनात्मक रणनीति अपनाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here