
बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में छात्र परिषद गठन को लेकर अलंकरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें हेड बॉय दिव्यांशु प्रताप सिंह और हेड गर्ल अनुष्का चौहान समेत विभिन्न पदों पर छात्रों को चयनित कर बैज पहनाकर शपथ दिलाई गई।
कुल चार हाउसों कल्पना, कौटिल्य, कलाम और कस्तूरबा के कैप्टन, वाइस कैप्टन, प्रीफैक्ट और अन्य प्रमुख पदों पर जिम्मेदारी दी गई। स्कूल डायरेक्टर वीपी सिंह और एमडी राहुल कुमार सिंह ने छात्र नेताओं को प्रेरणादायक संदेश दिए। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह समेत सभी शिक्षकों व स्टाफ ने विद्यार्थियों को सैशेस पहनाकर उत्साहवर्धन किया।
यह आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा।


























