होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में 18 जुलाई से...

बिल्सी अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में 18 जुलाई से होगा श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा का शुभारंभ, तैयारियां अंतिम चरण में,

बिल्सी नगर के अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर परिसर में 18 जुलाई शुक्रवार से श्रीमद्भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। यह कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें प्रख्यात कथावाचक आचार्य उमंग दीक्षित जी द्वारा भागवत पुराण की अमृतमयी कथा सुनाई जाएगी।

कथा का समापन 24 जुलाई को होगा। आयोजन समिति द्वारा मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए बैठने, जल व्यवस्था, भंडारे और ट्रैफिक व्यवस्था जैसे प्रबंधों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

नगरवासियों में कथा को लेकर गहरी श्रद्धा और उत्साह देखा जा रहा है। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here