

बदायूं। ऐस इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्रबंधक रचित गोयल ने अपनी पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमति मंजू गोयल की जयंती पर एक अनुकरणीय कार्य कर मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी पत्नी नेहा गोयल, पुत्र हुनर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सुधांशु आत्रे जी के साथ स्थानीय पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा के शेल्टर हाउस पहुँचकर बेजुबान जीवों की सेवा की।
शेल्टर पर सर्वप्रथम उन्होंने अपनी दिवंगत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए, तत्पश्चात वहाँ मौजूद सभी निरीह पशुओं को अपने हाथों से भोजन कराया। यह दृश्य न केवल भावुक करने वाला था, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि स्मृतियों को सेवा से जोड़ना कितना महान कार्य हो सकता है।
इस दौरान रचित गोयल और सुधांशु आत्रे जी ने विकेंद्र शर्मा व उनकी टीम द्वारा पशुओं की सेवा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर प्रमोद सिंह, दीपेश दिवाकर, यश दिवाकर, श्याम शर्मा, दीपक गौतम, नमन सैनी, राजेश कुमार, संजीव कुमार सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
रचित गोयल का यह कार्य दिखाता है कि मातृस्मृति को संवेदना और सेवा के साथ जोड़ा जाए तो वह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।


























