बिल्सी (बदायूं): कोतवाली क्षेत्र के गांव महरौली की एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोनम पत्नी भूदेव के रूप में हुई है। सोनम की शादी महरौली निवासी भूदेव से करीब 11 माह पूर्व हुई थी।
बताया जा रहा है कि 1 जून को भूदेव हरियाणा में नौकरी पर चला गया था, जिसके दो दिन बाद 3 जून की रात सोनम ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
परिजनों के अनुसार, जब सोनम काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई, तो दरवाजा खोलकर देखा गया। वह फंदे पर झूलती मिलीं।
परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, सोनम के मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई है। इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल है।


























