बिल्सी (बदायूं)। क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर मुकईया निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेमपाल सिंह यादव का दिल्ली के एक अस्पताल में आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे और अपने गांव से कई बार ग्राम प्रधान रह चुके थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
श्री यादव का अंतिम संस्कार आज दोपहर कछला गंगा घाट पर किया गया, जहाँ परिजन, शुभचिंतक और समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उनके निधन पर कई प्रमुख नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक प्रकट करने वालों में बदायूं सांसद आदित्य यादव, सहसवान विधायक बृजेश यादव, सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व मंत्री आबिद राजा, जिला उपाध्यक्ष हाजी अजमल खान, नगर अध्यक्ष कबिन्द्र सक्सेना, उदयवीर सिंह शाक्य, किशोरी लाल शाक्य, दीपक चौहान सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।


























