







रुदायन (बदायूं)। नगर पंचायत रुदायन स्थित बीसीएल गार्डन में रविवार को श्री अक्रूर जी सेवा समिति रुदायन एवं वार्ष्णेय दर्शन पत्रिका परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में नवगठित अखिल भारतीय वैश्य बारहसैनी महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस गरिमामयी आयोजन का शुभारंभ अपराह्न 12 बजे समाजसेवी नीरज वार्ष्णेय सांई राम (बिसौली) व अन्य सजातीय बंधुओं द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए शिक्षा सेवा के संकेत
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुशील वार्ष्णेय ने संबोधित करते हुए कहा कि नवगठित कार्यकारिणी समाज के निर्धन एवं मेधावी छात्रों की शिक्षा सहायता हेतु सक्रियता से काम करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का उत्थान संभव नहीं, इसलिए हमारी प्राथमिकता होगी कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे।
विशिष्ट अतिथियों ने दिया संगठन और सेवा का संदेश
विशिष्ट अतिथि बहजोई नगर पालिका परिषद के चेयरपर्सन राजेश शंकर राजू एवं रुदायन नगर पंचायत चेयरपर्सन मुरली मनोहर वार्ष्णेय ने समाज के सभी वर्गों से संगठित होकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने पर बल दिया।
पदाधिकारियों व पत्रकारों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में महासभा के अनेक पदाधिकारी जैसे डॉ. चंद्रशेखर वार्ष्णेय, ऋषि विनय वार्ष्णेय, सुभाष चंद्र, भोलेनाथ, देवेंद्र कुमार वार्ष्णेय, वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय बॉबी सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
वार्ष्णेय दर्शन पत्रिका के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय (बिल्सी), योगेश कुमार गुप्ता (अलीगढ़), आलोक वार्ष्णेय (एटा) को भी मंच से सम्मानित किया गया।
बच्चों को पुरस्कार और समाजसेवियों को आभार
मुख्य अतिथि नीरज वार्ष्णेय सांई राम ने मेधावी छात्र-छात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के बयोवृद्ध समाजसेवी श्री राम प्रकाश गुप्ता ने की, जबकि संचालन शैलेंद्र मोहन वार्ष्णेय ने पूरे उत्साह के साथ किया।
कार्यक्रम आयोजक अक्रूर सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल गुप्ता एवं महामंत्री डॉ. अजीत मोहन गुप्ता, प्रमोद गुप्ता अवधेश कुमार वार्ष्णेय सुमनेश वार्ष्णेय चंदौसी अनुभव वार्ष्णेय ने सभी आगंतुकों, पदाधिकारियों, समाजसेवियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


























