बदायूं। शहरवासियों को रविवार, 29 जून को सात घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग की ओर से पनबड़िया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रोजा फीडर पर बड़े स्तर पर मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि कोर्ट को जाने वाली 33 केवी लाइन का मेंटेनेंस कार्य आवश्यक रूप से किया जाना है, जिससे आपूर्ति ठप रहेगी। इस कार्य के लिए 29 जून (रविवार) का दिन निर्धारित किया गया है ताकि सरकारी कार्यों और संस्थानों पर इसका असर न पड़े।

ये 12 प्रमुख इलाके रहेंगे बिजली कटौती से प्रभावित:

  1. जवाहरपुरी
  2. ब्राह्मपुर
  3. न्यू आदर्श कॉलोनी
  4. विवेक विहार कॉलोनी
  5. रामनाथ कॉलोनी
  6. आर्य समाज रोड
  7. पटियाली सराय
  8. इंदिरा चौक
  9. सिविल लाइंस
  10. नई सराय
  11. दातागंज तिराहा क्षेत्र
  12. कोर्ट रोड और आस-पास का इलाका

इन इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को सुबह से लेकर शाम तक बिजली कटौती के चलते असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

जन सहयोग की अपील
अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि यह कार्य बिजली व्यवस्था की गुणवत्ता और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को ज्यादा देर तक असुविधा न हो।

बिजली कटौती से पहले करें जरूरी तैयारी
बिजली विभाग ने नागरिकों को आवश्यक उपकरणों को चार्ज रखने, पानी का भंडारण करने और बिजली पर निर्भर कार्यों को कटौती से पहले निपटाने की सलाह दी है।

इस कटौती के बाद संबंधित फीडर पर बिजली आपूर्ति और अधिक सुचारु एवं सुरक्षित तरीके से की जा सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here