बिल्सी (बदायूं)। माँ भारती की सेवा में समर्पित भारतीय वीर जवानों के साहस, पराक्रम और शौर्य की गौरवगाथा को समर्पित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की एतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।यह यात्रा भारत माता के वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बनी।

प्रातः 10:00 बजे गांधी पार्क से आरंभ हुई यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों—मुख्य बाजार, बालाजी तिराहा, अटल चौक से होती हुई नगर पालिका कार्यालय परिसर पर संपन्न हुई। यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम्, हमें अपनी सेवा पर नाज है जैसे गगनभेदी नारों से देशभक्ति का वातावरण गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ताओं के बैनर तले किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं, नागरिकों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और तिरंगे की शान में कदम से कदम मिलाकर देश के वीरों को नमन किया।

इस अवसर पर पालिका चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर, विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, भाजपा नेता विवेक राठी, लोकेश वार्ष्णेय, सुधीर सोमानी, गगन राठी, आदित्य महेश्वरी, शेखर सक्सेना, तेज प्रताप सिंह, मनीष असावा, रंजीत वार्ष्णेय सिक्की, दीपक चौहान, राहुल शर्मा, मुनीश सागर, तेजस्वी सागर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यात्रा के समापन पर देश के वीर जवानों की जय और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की भावना के साथ सभी ने तिरंगे को नमन करते हुए भारत माता की आरती उतारी।बिल्सीवासियों ने एक स्वर में वीरता के इस गौरवपूर्ण अध्याय पर गर्व व्यक्त किया और भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम को सैल्यूट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here