बिल्सी। बाबा पंडित रामचंद्र शर्मा महाविद्यालय में गुरुवार को बीए और बीएससी अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात छात्रों ने नृत्य, गायन और खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विदाई नहीं, एक नए सफर की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन का पाठ पढ़ाया।

इस अवसर पर डॉ. नेहा शर्मा, अरविंद देव सिंह, मोहानी राठौर और नेहा शर्मा ने भी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में छात्र-छात्राओं ने आत्मीयता और भावुकता से भरे पल साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर किया। समापन पर सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here