होम राज्य उत्तर प्रदेश अलापुर (बदायूं): सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाला ताजिब...

अलापुर (बदायूं): सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाला ताजिब गिरफ्तार, राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम में केस दर्ज

अलापुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 निवासी ताजिब पुत्र शकूरी को सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान और पाकिस्तान समर्थक वीडियो पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और आपत्तिजनक पोस्ट हटवा दी गई है।

यह कार्रवाई विश्व हिंदू परिषद के युवा गौ रक्षा प्रमुख संजीव कुमार की शिकायत पर की गई। संजीव कुमार के अनुसार, ताजिब ने अपनी फेसबुक आईडी की स्टोरी पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें एक कुत्ते के गले में भारतीय तिरंगा और सामने एक दूसरे कुत्ते के गले में पाकिस्तानी झंडा लगाया गया था। जब संजीव ने आरोपी से इस आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बात की तो वह गाली-गलौज पर उतर आया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

इस वीडियो से सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि इससे समुदाय विशेष में आक्रोश फैल गया है।

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी, जिसके बाद ताजिब को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पीछे किसका इशारा था और उसके किसी संगठन या व्यक्ति से संपर्क हैं या नहीं।

प्रभारी निरीक्षक अलापुर थाना ने बताया कि मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है, और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि इस प्रकार के कृत्यों पर अंकुश लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here