होम राज्य उत्तर प्रदेश अलापुर के युवक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन मे आपत्तिजनक...

अलापुर के युवक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन मे आपत्तिजनक वीडियो डाली, विहिप नेता की तहरीर पर राष्ट्रध्वज अपमान के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की,

अलापुर (बदायूं)। थाना अलापुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में रहने वाले एक युवक ताजिब पुत्र शकूरी के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक पर आरोप है कि उसने फेसबुक स्टोरी पर पाकिस्तान समर्थक और भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाला वीडियो अपलोड किया, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई गई है।

विहिप नेता से की गालीगलौज, दी जान से मारने की धमकी

मामले की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के युवा गौरक्षा प्रमुख संजीव कुमार को हुई, जिन्होंने जब आरोपी ताजिब से बात की तो वह गालीगलौज पर उतर आया और जान से मारने की धमकी देने लगा। वीडियो में कथित रूप से भारत के तिरंगे को एक कुत्ते की गर्दन में लटकते हुए, जबकि दूसरे कुत्ते के साथ पाकिस्तान का झंडा दर्शाया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, जिससे आम जनता और विशेष समुदाय के लोगों में आक्रोश देखा गया।

पुलिस ने की गंभीर धाराओं में एफआईआर, तलाश में जुटी

विहिप नेता संजीव कुमार की तहरीर पर अलापुर थाना पुलिस ने आरोपी ताजिब के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम, आईटी एक्ट, धारा 504, 506 IPC सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही है।

प्रशासन ने कहा— सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं

प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की आपत्तिजनक पोस्टिंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्थिति में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here