


बदायूं। नगर में आज मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती का उत्सव अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है । ब्राह्मण धर्मशाला, बदायूं में आयोजित इस पर्व की शुरुआत प्रातः काल मंडल महामंत्री अजय मिश्रा के नेतृत्व में भगवान परशुराम चौक पर स्थित भगवान की भव्य प्रतिमा का दुग्धाभिषेक करके की गई। पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास की भावना व्याप्त रही।
हवन और पूजन से प्रारंभ हुआ आयोजन
प्रातः 8 बजे से आचार्य रामकांत शर्मा के सान्निध्य में, मुख्य यजमान राहुल चौबे एवं मधु चौबे की यजमानी में वैदिक विधि-विधान से हवन एवं यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के अनेक श्रद्धालुओं ने आहुतियाँ दीं।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, सरस्वती वंदना ने मोहा मन
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे, मंत्री राजेश शर्मा, समिति अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्वास्तिवाचन आचार्या विश्वेश्वरी देवी एवं उनकी टीम ने किया, वहीं पंकज शर्मा द्वारा शंखनाद से पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
छात्रों की प्रस्तुति को मिला सम्मान
भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित भजन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अतिथियों ने उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने रखे विचार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे ने कहा कि “भगवान परशुराम का जीवन त्याग, वीरता और ज्ञान का प्रतीक है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित होना चाहिए।”
पूर्व विधायक आर.के. शर्मा ने कहा कि “शिक्षा और संगठन के माध्यम से ही समाज की सशक्तता संभव है।”
बरेली जिलाध्यक्ष गजेंद्र पांडे ने राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया।
सम्मान समारोह
कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष कौशलानंद पांडे, प्रदेश महामंत्री राहुल चौबे, मंत्री अजय मिश्रा, सुरेंद्र उपाध्याय सहित कई पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंच संचालक उपेंद्र उपाध्याय ने कुशलता से किया।
इन प्रमुख लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति
राम बहादुर पांडे, नत्थूलाल पाराशरी, डॉ. उमेश गौड़, डॉ. भास्कर शर्मा, विवेक शर्मा, द्विजेंद्र उपाध्याय, पंकज शर्मा, जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज, संजीव शर्मा, दिनेश शर्मा, सुमित शंभू, आयुष भारद्वाज, राजीव शर्मा, अमित पाठक, रविंद्र उपाध्याय, एडवोकेट गौरव शर्मा, नकुल, संजय उपाध्याय, पवन शंखधार, विपिन शर्मा, अमन मयंक शर्मा, रचना शंखधार, सौरभ शंखधार, कुसुम, विनय चतुर्वेदी, आदित्य श्रोत्रिय, अमित पांडेय, गोविंद शर्मा, प्रदीप दुबे, गिरीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


























