बिल्सी: नगर के प्रतिष्ठित शिव शक्ति भवन मंदिर में दिनांक 14 अप्रैल 2025, सोमवार को बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक, भव्य श्रृंगार और महाआरती बड़े श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
श्रृंगार सेवा बिल्सी नगर के संजीव गुप्ता, ममता वार्ष्णेय और उनके समस्त परिवार द्वारा संपन्न की गई। संजीव गुप्ता ने बाबा महाकाल का विधिवत रुद्राभिषेक किया, जिसके पश्चात बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार उपरांत पूरे परिवार ने मिलकर महाआरती की और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
नंदीश्वर महादेव के स्वरूप में बाबा महाकाल के दिव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। इस पावन अवसर पर महाकाल बाबा सेवा समिति द्वारा संजीव गुप्ता और उनके परिवार को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर समिति के संरक्षक महंत मटरूमल शर्मा, ओम बाबू वार्ष्णेय सहित समिति सदस्य सुरेश बाबू, नवरत्न वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, लव कुमार, परमानंद वार्ष्णेय, विक्रांत वार्ष्णेय, शिवओम माहेश्वरी, तनुज वार्ष्णेय, जीतू वार्ष्णेय, निंकल वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, वैभव माथुर, ऋतिक वार्ष्णेय, नीलू वार्ष्णेय, कमल देवल आदि भक्तजन उपस्थित रहे।


























