होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में ट्रांसफार्मरों में लगी आग, विद्युत आपूर्ति ठप

बिल्सी में ट्रांसफार्मरों में लगी आग, विद्युत आपूर्ति ठप

बिल्सी नगर के साहबगंज इलाके में स्थित सहकारी संघ गोदाम के पास लगे दो ट्रांसफार्मरों में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे पहले 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में चिंगारी उठी और कुछ ही देर में पास में स्थित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर भी आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो चुके थे।

सूत्रों के मुताबिक, एक दिन पूर्व ही इन ट्रांसफार्मरों में विद्युत आपूर्ति सुधारने का कार्य किया गया था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here