होम राज्य उत्तर प्रदेश बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में अवर अभियंताओं ने किया प्रदर्शन,निजीकरण...

बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में अवर अभियंताओं ने किया प्रदर्शन,निजीकरण किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं-जनपद अध्यक्ष इं. धर्मात्मा कुमार गोंड

बदायूं, 08 अप्रैल – उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बदायूं जनपद शाखा के अवर अभियंताओं एवं प्रोन्नत अभियंताओं ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया

जनपद स्तर पर यह विरोध प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल बदायूं कार्यालय के समक्ष शाम 3:00 बजे से 5:30 बजे तक किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष इं. धर्मात्मा कुमार गोंड ने कहा कि निजीकरण किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे बिजली दरें बढ़ेंगी, गरीब परिवारों के घरों में अंधेरा छा जाएगा और बेरोजगारी बढ़ेगी।

वहीं, जनपद सचिव इं. रवि कुमार ने कहा कि ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पॉवर डिप्लोमा इंजीनियर्स के तत्वाधान में 9 अप्रैल 2025 को शक्ति भवन, लखनऊ में प्रस्तावित रैली में संगठन के सभी सदस्य प्रतिभाग करेंगे।

सभा की अध्यक्षता इं. सुमित साहू, उपखंड अधिकारी पनवाड़ियां ने की एवं संचालन इं. रजनीश सिंह द्वारा किया गया।

इस मौके पर उपखंड अधिकारी पुरन सिंह, वाहिद अंसारी, मेराज अहमद, सुमित साहू सहित अवर अभियंता इं. प्रवीण कुमार, सचिन कुमार, रजनीश चंद्र, रणवीर कुमार, चंद्रमणि गौतम, बालकृष्ण, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, ललित कुमार, विकास गोंड, संजीव वार्ष्णेय, अशोक बाबू, मनोज भारद्वाज समेत जनपद के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here