


बदायूं। फिल्म निर्माता व निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को बदायूं में ब्राह्मण समाज के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, विप्र एकता मंच और भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में पहले ब्राह्मण धर्मशाला में एक विरोध सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने अनुराग कश्यप के बयान की कड़ी निंदा की।
सभा की अध्यक्षता कौशलानंद उर्फ लालन पांडे ने की। उन्होंने कहा कि समाज की सहनशीलता को कमजोरी समझने की भूल किसी को नहीं करनी चाहिए। सभा के बाद समाज के लोगों ने धर्मशाला से परशुराम चौक तक पैदल मार्च किया और जमकर नारेबाजी की। परशुराम चौक पहुंचते ही अनुराग कश्यप का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
सड़क पर उतरेगा समाज, प्रशासन दे ध्यान: वक्ता
ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि अनुराग कश्यप के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा।
मंडल उपाध्यक्ष आर.के. उपाध्याय ने कहा कि समाज के सम्मान से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता, हम संगठित होकर हर मोर्चे पर जवाब देने को तैयार हैं।
जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज और विपिन शर्मा ने कहा कि समय रहते अगर कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर में धरना-प्रदर्शन होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में दिखा एकजुट समाज का हुजूम
विरोध प्रदर्शन में राहुल चौबे, राम बहादुर पांडे, नत्थूलाल पाराशरी, रजनी मिश्रा, एडवोकेट सुभाष शर्मा, प्रदीप दुबे, पवन शंखधार, विवेक उपाध्याय, डॉ. भास्कर शर्मा, द्विजेंद्र उपाध्याय, सुमित मिश्रा, कमेश पाठक, गोविंद शर्मा, राजीव शर्मा, श्रीकृष्ण पाठक, विनय चतुर्वेदी, गौरव शर्मा, राजेश शर्मा, आयुष भारद्वाज, पं. गिरीश शर्मा, अमन मयंक शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
ब्राह्मण समाज की यह एकजुटता न सिर्फ जनपद में बल्कि पूरे प्रदेश में एक संदेश दे रही है कि समाज अपने सम्मान के लिए अब शांत नहीं बैठेगा।


























