होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

बिल्सी:श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

बिल्सी। नगर के श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को सत्र 2024-25 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक सुबीन मालपानी और सदस्य मुकुल चंद्र मालपानी ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर आगामी सत्र 2025-26 में अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार ने सभी छात्रों को परीक्षाफल की शुभकामनाएं दीं और उन्हें लगन और परिश्रम से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना, नरेश चंद्र, अंकित चौहान, रूपेंद्र सिंह, अनीता, मांडवी नीरेश, मीनाक्षी, दीक्षा, कुमकुम, मुस्कान समेत विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं:

  • कक्षा एनसी: आरव, प्रशा, अजलान
  • केजी: विधि, कामिनी, सोहित
  • प्रथम: अमरीन, ईशान, उजमा
  • द्वितीय: उम्मेकलसुम, दिव्यांश, शिवम
  • तृतीय: नंदिनी, जुनैद, परी
  • चतुर्थ: तेबानूर, ध्रुव, अशोक
  • पांचवीं: आंचल, प्रेरणा, मान सिंह
  • छठी: विशाल, कनक, तहज़ीवा
  • सातवीं: वासिरा, लव कुश, राधिका
  • आठवीं: तनिष्का, केशव, नैना
  • नौवीं: मुस्कान-चंद्रशेखर, शमनाज-अंशुल, तान्या-संजीव
  • ग्यारहवीं: खुशी भाटी-अंशिका मालपानी, कोमल-कोमल सागर, तबस्सुम-वैष्णवी बाहेती

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here