होम राज्य उत्तर प्रदेश फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान, विधायक हरीश शाक्य ने...

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान, विधायक हरीश शाक्य ने बढ़ाया उत्साह

बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह की शुरुआत की।

विधायक हरीश शाक्य ने स्कूल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय निकट भविष्य में जिले ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत, समर्पण और विविध प्रतिभाओं को पहचानना जरूरी है। उन्होंने हिंदुस्तान ओलिंपियाड प्रतियोगिता में जिले में टॉप करने वाले समर्थ मौर्य को भी सम्मानित किया।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि यह समारोह परिश्रम और उत्कृष्टता के मूल्यों का जश्न मनाने का अवसर था। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने अभिभावकों को सुझाव दिए कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई को रोचक बनाएं और उनकी प्रतिभाओं को निखारने में सहयोग करें।

सम्मानित छात्र-छात्राओं की सूची:

  • कक्षा 8: मान्या जोहरी
  • कक्षा 7: दिव्यांशु प्रताप सिंह
  • कक्षा 6: आरुषि शाक्य, अयान सिद्दीकी
  • कक्षा 5 (भीमराव अंबेडकर): आराध्या शर्मा
  • कक्षा 5 (रवींद्र नाथ टैगोर): राघव भगेल
  • कक्षा 4 (लता मंगेशकर): गुनगुन सिंह
  • कक्षा 4 (जे.सी.बोस): सृष्टि
  • कक्षा 3 (महाराणा प्रताप): बॉबी शाक्य
  • कक्षा 3 (रानी लक्ष्मीबाई): अनिका सिंह
  • कक्षा 3 (रतन टाटा): राम शंखधार
  • जूनियर विंग से ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ अवार्ड: अनुष्का चौहान

इस अवसर पर सी.के. शर्मा, परमेंद्र सिंह, राखी गुप्ता, पूनम चौहान, केशव शर्मा, रूबी मौर्य, यशी गुप्ता, साक्षी गुप्ता, रवीना (पी.टी.आई.), दीक्षा वार्ष्णेय, नाहिद सैफी, पूनम पाल, आयुष कुमार सिंह, शिवानी सिंह, संजय सिंह, आकांक्षा गौतम, श्रुतिकीर्ति, अनामिका सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here