सहसवान। बिजली विभाग ने बकायादारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 60 बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए और 20 उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में गड़बड़ी को तत्काल ठीक किया गया। अभियान के दौरान कुल तीन लाख रुपये की बकाया राशि वसूल की गई।
उपखंड अधिकारी अभिषेक ऋषि ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की, ताकि बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने कहा कि सही बिलिंग सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
इस चेकिंग अभियान में अवर अभियंता रजनीश चंद्र, सुनील यादव, मुबारक अली सहित दर्जनों विद्युत कर्मी मौजूद रहे। बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकायादारों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

























