होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: ईंट भट्ठों पर SIB टीम का छापा, जीएसटी चोरी का हुआ...

बिल्सी: ईंट भट्ठों पर SIB टीम का छापा, जीएसटी चोरी का हुआ खुलासा

बिल्सी। जीएसटी चोरी करने वाले ईंट भट्ठा मालिकों की पोल खोलने के लिए बरेली से आई SIB (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) टीम ने बिल्सी क्षेत्र में छापेमारी की। ग्राम नौगांव स्थित हरी गंगा ईंट उद्योग पर हुई जांच में बंद पड़े भट्ठे के स्टॉक में 10 लाख से ज्यादा ईंटें मिलीं, जो अभिलेखों में दर्ज स्टॉक से अधिक थीं। इस पर टीम ने अतिरिक्त स्टॉक को सील कर दिया और सभी जरूरी दस्तावेजों को जांच के लिए जब्त कर लिया।

जीएसटी विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बदायूं जिले में इस समय 143 ईंट भट्ठे जीएसटी विभाग में पंजीकृत हैं, लेकिन विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई भट्ठा मालिक उत्पादन के मुकाबले कम जीएसटी जमा कर रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि जिले में एक दर्जन से अधिक भट्ठे सबसे कम टैक्स जमा कर रहे हैं। इन पर कार्रवाई के लिए संयुक्त आयुक्त रेंज-ए नीलम रानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है।

जांच दल में सहायक आयुक्त विकास मिश्रा, वेद प्रकाश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। टीम ने स्पष्ट किया है कि जिन भट्ठों पर जीएसटी टैक्स चोरी की अनियमितताएं मिलेंगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

बिल्सी क्षेत्र में हुई इस छापेमारी के बाद अन्य भट्ठा मालिकों में हड़कंप मच गया है। जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं, और अन्य भट्ठा संचालकों में भी चिंता का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here