बिल्सी। जिले में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत संजीव कुमार को एक बार फिर से बिल्सी सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने उन्हें यह दायित्व सौंपा।
संजीव कुमार इससे पहले बिसौली में क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात थे और अब उन्होंने मंगलवार को बिल्सी में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।


























