बिल्सी: नगर के प्रसिद्ध कान, नाक, गला विशेषज्ञ डॉ. उमेश चंद्र वार्ष्णेय (76) का बीती रात बरेली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को आज प्रातः उनके आवास पर लाया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
छह माह से थे अस्वस्थ
डॉ. उमेश चंद्र वार्ष्णेय पिछले छह महीनों से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
नगर के गणमान्य लोगों ने जताया शोक
उनके निधन पर नगर के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया, जिनमें पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, सभासद तौफीक अंसारी, उमेश वार्ष्णेय, डॉ राजा बाबू वार्ष्णेय, मनीष पाल वार्ष्णेय, अंशुल वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, उमेंद्र गुप्ता, प्रभात महेश्वरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष विनय वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, मृगांक मोहन वार्ष्णेय और प्रदीप वार्ष्णेय प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कछला गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
डॉ. वार्ष्णेय की अंतिम यात्रा आज दोपहर 12:00 बजे उनके आवास से निकली और दोपहर बाद कछला गंगा घाट पर उनकी अंत्येष्टि संपन्न हुई। उनके निधन से नगर में गहरा शोक व्याप्त है।


























